एसपी सिटी निमिष पाटिल ने घंटाघर पुलिस बूथ व बसंतपुर चौकी का किया उद्घाटन, बोले—24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहेगी पुलिस !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
20 अक्टूबर 2026 : त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को मजबूत और पुलिस की जनसुलभता बढ़ाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने एक और कदम बढ़ाया है। मंगलवार को राजघाट थाना क्षेत्र में घंटाघर पुलिस बूथ और बसंतपुर पुलिस चौकी का एसपी सिटी निमिष पाटिल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई। उद्घाटन के अवसर पर सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। बसंतपुर चौकी से क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनका समाधान कराया जाएगा। त्योहारों के दौरान भी इसका विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि इसी मार्ग से विसर्जन जुलूस गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि चौकी 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी।
कानून-व्यवस्था में चौकी और बूथ की अहम भूमिका:-
पुलिस चौकी थाना क्षेत्र में पुलिस की स्थानीय और त्वरित प्रतिक्रिया इकाई के रूप में काम करती है। यहां शिकायतों का प्रारंभिक संज्ञान, गश्त, अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। वहीं पुलिस बूथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की तत्काल मौजूदगी और नागरिकों को त्वरित सहायता सुनिश्चित करता है। घंटाघर जैसे व्यस्त क्षेत्र में आधुनिक पुलिस बूथ और बसंतपुर में नई चौकी से त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



