त्रिमुहानी घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा !

सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

20 अक्टूबर 2026 : शारदीय नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशन में मंगलवार को सदर ब्लॉक क्षेत्र स्थित त्रिमुहानी घाट पर विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सदर एसडीएम एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस प्रशासन भी विसर्जन कार्यक्रम को लेकर सतर्क है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया निर्धारित सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच संपन्न कराई जाए। इसके साथ ही घाट पर तैनात कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि त्रिमुहानी घाट पर आसपास के विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। प्रशासन का प्रयास है कि मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान फरेंदा थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, लेखपाल सुनील यादव, लेखपाल दुर्गेश चौधरी, आईटीएम चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts