उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर
17 अक्टूबर 2026 : श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘साइबर सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत, आज कोतवाली आईटीआई प्रभारी निरीक्षक श्री मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम परमानंदपुर में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं के साथ एक विशेष जन-जागरूकता गोष्ठी (मीटिंग) का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न अपराधों और उनसे बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई|
साइबर अपराध से सुरक्षा (Cyber Security Awareness): ग्रामीणों को वर्तमान में चल रहे नए साइबर अपराधों जैसे- ‘डिजिटल अरेस्ट’ (Digital Arrest), फर्जी पुलिस या कस्टम अधिकारी बनकर डराने वाली कॉल्स, अनजान वीडियो कॉल, फर्जी निवेश/लॉटरी के झांसे और संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सचेत किया गया। साथ ही, ‘म्यूल बैंक खातों’ (Mule Accounts) के खतरे के बारे में बताते हुए अपील की गई कि किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को न दें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। महिला एवं बालिका सुरक्षा: मीटिंग में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उत्तराखंड पुलिस के ‘गौरा शक्ति’ ऐप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और आपातकालीन सेवा डायल 112 (Dial 112) की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
नशा मुक्ति एवं यातायात नियम: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने को प्रेरित किया और क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु TI काशीपुर नीरज कुमार द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन: ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे अपने घरों या प्रतिष्ठानों में बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराएदार या मजदूर के रूप में न रखें तथा गांव में दिखने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत थाने को दें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री मोहन चंद्र पांडे ने ग्रामीणों की समस्याओं व सुझावों को भी सुना और आश्वस्त किया कि कोतवाली आईटीआई पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



