मिशन शक्ति 6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, फरेंदा के एमपी पब्लिक स्कूल में लाइव प्रसारण के माध्यम से पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा की जानकारी !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

15 अक्टूबर 2026 : फरेंदा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति 6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को फरेंदा स्थित एमपी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर सेल टीम एवं मिशन शक्ति टीम, थाना फरेंदा द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देश तथा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान में साइबर ठगी की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से बचने तथा व्हाट्सऐप पर आने वाली संदिग्ध APK, ZIP, BIN और IMG फाइलों को न खोलने की सलाह दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in और संचार साथी पोर्टल www.sancharsaathi.gov.in की उपयोगिता के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने व्हाट्सऐप, जीमेल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सुरक्षा, डिजिटल उपकरणों में मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखने तथा इंटरनेट पर अवैध बाल यौन शोषण संबंधी सामग्री देखने या प्रसारित करने से दूर रहने के प्रति भी जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts