उत्तर प्रदेश : महराजगंज
14 अक्टूबर 2026 : विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी टिकट और वीजा तैयार कर ठगी करने के मामले में महराजगंज की चौक थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के ग्राम खोस्टा निवासी विनोद पुत्र भागीरथी ने 18 जुलाई 2025 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विदेश भेजने के नाम पर उन्हें फर्जी टिकट और वीजा तैयार करके दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 174/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक अंकित राय कर रहे थे। पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए तथा साइबर सेल के माध्यम से विदेश मंत्रालय से वीजा का सत्यापन कराया। पुलिस के मुताबिक, जांच में अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पाए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2026 को अनवर अली उर्फ फिरोज अली (33 वर्ष) पुत्र जिलेदार अंसारी, निवासी मंगलपुर नन्दना, पोस्ट बेलवा खुर्द, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को लक्ष्मीपुर एकडंगा, थाना सिंदुरिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


