चरित्र सत्यापन में लापरवाही पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित !

उत्तर प्रदेश : गोंडा

13 अक्टूबर 2026 : चरित्र सत्यापन में गंभीर लापरवाही बरतने और निर्दोष युवक की रिपोर्ट में दूसरे व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज करने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार शाम की गई कार्रवाई में करनैलगंज कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक एवं वर्तमान में एएचटी थाने पर तैनात नरेंद्र प्रताप राय तथा करनैलगंज कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

निर्दोष युवक की रिपोर्ट में जुड़ा दूसरे व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड:-

मामला ग्राम बसालतपुर निवासी अंकित श्रीवास्तव पुत्र महेश्वरी श्रीवास्तव के चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ा है। अंकित ने चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से सत्यापन के लिए संबंधित थाने पहुंचा था। आरोप है कि सत्यापन के दौरान ग्राम रुदौलिया निवासी एक अन्य व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड अंकित श्रीवास्तव की सत्यापन आख्या में दर्ज कर दिया गया। संबंधित दूसरे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 384/2024 दर्ज था।

पते का सत्यापन किए बिना भेज दी गई रिपोर्ट:-

प्राथमिक जांच में सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने दोनों व्यक्तियों के नाम और पिता के नाम में समानता के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर दी। संबंधित व्यक्ति के पते का न तो भौतिक सत्यापन किया गया और न ही दस्तावेजों के माध्यम से उसकी पुष्टि की गई। इसके बावजूद गलत सत्यापन आख्या ऑनलाइन पोर्टल पर अग्रसारित कर दी गई।

एसपी ने अपनाया सख्त रुख:-

मामले में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक झा ने दोनों संबंधित कर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts