67 स्थानों पर मिलीं खामियां, 56 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी; सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
10 अक्टूबर 2026 : जनपद में अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 377 स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 67 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं मिलीं। इनमें से 56 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस के इस अभियान के तहत विद्यालयों, बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) की वैधता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता और रखरखाव की स्थिति की जांच की गई। इसके साथ ही आपातकालीन निकास मार्गों तथा आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
कमियां दूर करने के दिए निर्देश:-
जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां पाई गईं, वहां के प्रबंधकों और संचालकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। 56 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस ने प्रतिष्ठान संचालकों को अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने और आपातकालीन निकास मार्गों को बाधामुक्त बनाए रखने के प्रति भी सचेत किया।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर:-
महराजगंज पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य लापरवाही के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक एवं व्यावसायिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण और जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



