उत्तर प्रदेश : महराजगंज
5 अक्टूबर 2026 : जनपद में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने सितंबर माह में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सात मामलों का निस्तारण करते हुए सात आदतन अपराधियों को छह माह की अवधि के लिए पाबंद किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित अवधि के दौरान प्रत्येक 15 दिन में अपने-अपने संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्धारित शर्तों का अनुपालन करने का भी आदेश दिया गया है। पुलिस के अनुसार छह माह के लिए पाबंद किए गए व्यक्तियों में अक्षय जायसवाल उर्फ तपेश्वर कुमार जायसवाल निवासी ढोढिला, थाना घुघली, जयसिंह यादव उर्फ कौशल निवासी बरगदवा, थाना निचलौल, संजय यादव निवासी धरमौली, थाना श्यामदेउरवा, अंगद भारती निवासी कोहड़वल टोला सिसवाडीह, थाना निचलौल, अजीम खां निवासी तरकुलवा उर्फ भटगांवा, थाना श्यामदेउरवा, हरिशंकर चौबे निवासी दुबौलिया टोला पंचगावा, थाना बृजमनगंज तथा अभिमन्यु उर्फ मनोहर उर्फ अन्नू निवासी बेलटीकर, थाना घुघली शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



