अस्पताल के पंजीकरण से लेकर डॉक्टरों की डिग्री और इलाज की सुविधाओं तक हो गहन जांच, अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज
3 अक्टूबर 2026 : जनपद महराजगंज में महाराजगंज–निचलौल मार्ग स्थित खार चौक क्षेत्र दमनी में संचालित अंकित हॉस्पिटल को लेकर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया है। अस्पताल की सामने आई तस्वीर में प्रतिष्ठान का नाम, चिकित्सक का नाम और पंजीकरण संख्या अंकित दिखाई दे रही है। ऐसे में अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुपालन की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), महराजगंज से अपेक्षा की जा रही है कि स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम गठित कर अस्पताल का औचक स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। जांच में यह स्पष्ट किया जाए कि अस्पताल का पंजीकरण वर्तमान में वैध है या नहीं तथा पंजीकरण में किन-किन चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही अस्पताल में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता, संबंधित चिकित्सा परिषद में पंजीकरण, चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की योग्यता तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी जांच होनी चाहिए।
इन बिंदुओं पर हो स्वास्थ्य विभाग की विशेष जांच:-
1. अस्पताल के पंजीकरण एवं नवीनीकरण की वैधता की जांच।
2. अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की डिग्री और मेडिकल काउंसिल पंजीकरण का सत्यापन।
3. ओपीडी, भर्ती, ऑपरेशन एवं अन्य चिकित्सा सेवाओं के लिए आवश्यक अनुमति की जांच।
4. प्रशिक्षित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता का सत्यापन।
5. आपातकालीन उपचार, ऑक्सीजन, आवश्यक उपकरण एवं जीवनरक्षक सुविधाओं की स्थिति।
6. मरीजों से लिए जा रहे शुल्क और उपचार संबंधी अभिलेखों की जांच।
7. अस्पताल में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण एवं मरीजों की सुरक्षा के मानकों का निरीक्षण।
सीएमओ से औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग:-
स्वास्थ्य विभाग से मांग है कि केवल कागजी जांच तक सीमित न रहकर अस्पताल का मौके पर निरीक्षण किया जाए। अस्पताल में उपलब्ध अभिलेखों, चिकित्सकीय सुविधाओं और वास्तविक रूप से संचालित सेवाओं का मिलान कराया जाए। यदि जांच में बिना अनुमति चिकित्सा सेवाओं का संचालन, अपात्र व्यक्तियों द्वारा उपचार अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम जनता के जीवन और सुरक्षा से जुड़ी होती हैं। इसलिए किसी भी अस्पताल के संचालन में निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है। मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मामले में पारदर्शी जांच और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की भी अपेक्षा है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



