मेंहदावल तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही !

मौके पर पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश, शिकायतकर्ताओं से लिया फीडबैक !

उत्तर प्रदेश : संतकबीरनगर

3 अक्टूबर 2026 : तहसील मेंहदावल में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम और एसपी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें और नियमानुसार प्रभावी समाधान कराएं। राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर पूर्व में निस्तारित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही शिकायतकर्ताओं से निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक भी लिया गया। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान के साथ फरियादियों की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला ब्यूरो चीफ संतकबीरनगर शशांक धर द्विवेदी की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts