उत्तर प्रदेश : बस्ती
1 अक्टूबर 2026 : पैकोलिया थाने में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद की अध्यक्षता में गुरुवार को समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने थाने पर नियुक्त पुलिसकर्मियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। समस्याओं के यथासंभव शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सम्मेलन में पुलिस संबंधी रजिस्टरों के रख-रखाव एवं उनके अद्यावधिक स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, अभिलेखों के उचित रख-रखाव और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक ने भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण, अपराधियों के सत्यापन, बीट सूचना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिसकर्मियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। थाना परिसर, कार्यालय एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं की भी जानकारी ली गई और उनके निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। अंत में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करने तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


