देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी को श्रद्धापूर्वक किया याद !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
28 सितम्बर 2026 : फरेंदा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभापति एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह, उनके सुपुत्र रविंद्र बहादुर सिंह उर्फ बबलू चौधरी, प्रदेश प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता सहित समाजसेवियों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा गांव में जन्मे भगत सिंह के जीवन पर वर्ष 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड का गहरा प्रभाव पड़ा। इसके बाद वे क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़े और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाई। भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई। उनका प्रसिद्ध उद्घोष “इंकलाब जिंदाबाद” आज भी देशवासियों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करता है। इस अवसर पर समाजसेवी करमचंद यादव, अंबरीष राव लल्लन, समाजसेवी शिवम जायसवाल, प्रदीप चौधरी, समाजसेवी जितेंद्र यादव, फरान खान, समाजसेवी आकाश गुप्ता और कपिल यादव सहित अन्य लोगों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि देश के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



