उत्तर प्रदेश : बस्ती
28 सितम्बर 2026 : नदी और तटबंध के बीच बसे गांवों पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, ढाई सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, सरयू नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। नदी का पानी करीब ढाई सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने के कारण दुबौलिया क्षेत्र में नदी और तटबंध के बीच बसे गांवों पर दोबारा बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। दुबौलिया क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में पहले ही बाढ़ का दंश झेल चुके ग्रामीण अब नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्क हो गए हैं। तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों की निगाह लगातार नदी के जलस्तर पर बनी हुई है। खेतों में खड़ी फसलों को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी गति से नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका है। इससे नदी और तटबंध के बीच बसे गांवों के सामने आवागमन, पशुओं के चारे और फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो सकती है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच ग्रामीण तटबंध की स्थिति पर भी नजर रखे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से तटबंध की निगरानी बढ़ाने और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आवश्यक तैयारियां रखने की मांग की है।
जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



