प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का भ्रमण कर दिए गए कड़े दिशा-निर्देश !
उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
28 सितम्बर 2026 : आगामी छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, उधम सिंह नगर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में काशीपुर पुलिस द्वारा निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2026 को कोतवाली काशीपुर एवं कोतवाली आईटीआई पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान की मुख्य बातें:-
1. कार्यालयों का निरीक्षण: संयुक्त पुलिस टीम द्वारा छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का औचक भ्रमण व भौतिक निरीक्षण किया गया।
2. आवश्यक दिशा-निर्देश: सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को आदर्श आचार संहिता, लिंगदोह समिति की सिफारिशों तथा माननीय न्यायालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
3. शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील: चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगई, बिना अनुमति लाउडस्पीकर/डीजे का प्रयोग, शक्ति प्रदर्शन, अवैध पोस्टर/बैनर लगाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस की अपील:-
काशीपुर पुलिस सभी छात्र नेताओं, समर्थकों एवं आम जनता से अपील करती है कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



