उत्तर प्रदेश : लखनऊ
26 सितम्बर 2026 : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के SGPGI के पोस्टऑपरेटिव ICU में अंतिम सांस ली। SGPGI निदेशक डॉ. आरके धीमान ने निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रामगोविंद चौधरी कई दिनों से संस्थान के पोस्टऑपरेटिव आईसीयू में भर्ती थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत कई गंभीर बीमारियां थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें PGI में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही PGI में परिवार के सदस्यों, करीबियों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
बलिया के कद्दावर नेता थे रामगोविंद चौधरी:-
रामगोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह सीट से कई बार विधायक रहे। वह 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे और समाजवादी पार्टी की सरकारों में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। सपा संगठन में वह राष्ट्रीय सचिव जैसे अहम पद पर भी रहे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा प्रमुख समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

