चिकित्सक दवाओं और जांचों के नाम हिंदी या देवनागरी में लिखें: ब्रजेश पाठक !

मरीज को पता होना चाहिए कि वह कौन सी दवा ले रहा है, मातृभाषा में संवाद से बढ़ेगी समझ !

ततार प्रदेश : लखनऊ

25 सितम्बर 2026 : उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के साथ अधिक से अधिक भारतीय भाषाओं और मातृभाषाओं में संवाद करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को दवाओं एवं जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि मरीज को यह स्पष्ट रूप से पता हो कि उसे कौन सी दवा दी जा रही है और कौन सी जांच कराई जानी है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं का उद्देश्य केवल उपचार करना ही नहीं, बल्कि मरीज को उपचार संबंधी जानकारी सहज भाषा में समझाना भी है। यदि चिकित्सक मरीज से उसकी मातृभाषा में संवाद करते हैं तो वह चिकित्सकीय सलाह, दवा के सेवन और जांच संबंधी निर्देशों को बेहतर तरीके से समझ सकेगा। उन्होंने चिकित्सकों से भोजपुरी, अवधी समेत स्थानीय एवं मातृभाषाओं के अधिकाधिक प्रयोग की अपील की। उनका कहना है कि मरीज और चिकित्सक के बीच भाषा की सहजता उपचार प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में सहायक हो सकती है। उपमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भारतीय भाषाओं के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प दिवस बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में भारतीय भाषाओं के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशों में भी हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में संवाद करने के उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान और उनका व्यवहारिक प्रयोग समाज में आत्मविश्वास को बढ़ाता है। ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से अपील की कि वे मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा संबंधी जानकारी को सरल और समझने योग्य भाषा में उपलब्ध कराएं तथा दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने को प्राथमिकता दें।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts