कोतवाली ITI छेत्र में श्री राधे हरी डिग्री कॉलेज में आज होने वाले छात्रसंघ नामांकन हेतु पुलिस बल को ब्रीफ़ कर रवाना किया !

उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)

25 सितम्बर 2026 : राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नामांकन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में पुलिस बल को ब्रीफ कर कॉलेज के लिए रवाना किया गया। कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया निर्धारित है। इससे पहले 24 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए कुल 87 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 17, उपाध्यक्ष के लिए 15 और सचिव पद के लिए 11 नामांकन पत्र शामिल थे। पुलिस प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पहले पुलिस, कॉलेज प्रशासन, छात्र-छात्राओं और संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव आचार संहिता तथा लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग, अनावश्यक नारेबाजी, वाहनों के काफिले, तेज रफ्तार अथवा स्टंट जैसी गतिविधियों से बचने की हिदायत दी है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ड्यूटी के लिए रवाना किया गया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी, 28 सितंबर को आम सभा तथा 29 सितंबर को मतदान प्रस्तावित है। मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पुलिस और कॉलेज प्रशासन की तैयारियों का उद्देश्य नामांकन से लेकर मतदान तक पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts