उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
23 सितंबर 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में 108/102 एंबुलेंस सेवा को लेकर फर्जी केस, फर्जी पीसीआर एंट्री और किलोमीटर संबंधी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। मामले में कंपनी स्तर पर जांच के बाद दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों पर निर्धारित टारगेट पूरा करने के लिए कथित तौर पर फर्जी केस, फर्जी किलोमीटर और पीसीआर एंट्री किए जाने के आरोप लगे थे। शिकायत और जांच के बाद लखनऊ स्तर के कंपनी पदाधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को नौकरी से हटाकर घर भेज दिया गया। मामले की जांच की प्रक्रिया अभी जारी बताई जा रही है। RM दिग्विजय मौर्य के स्तर पर एंबुलेंस सेवा में कथित अनियमितताएं पकड़े जाने की बात सामने आई है। इसके बाद लखनऊ के कंपनी पदाधिकारियों द्वारा इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई और उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं, एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों का आरोप है कि गोरखपुर में अभी भी फर्जी केस, किलोमीटर और अन्य एंट्री के माध्यम से टारगेट पूरा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर एंबुलेंस सेवा की देखरेख से जुड़े अभी दो कर्मचारी शैलेश त्रिपाठी और सोनू शर्मा बचे हुए हैं। “राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन” के प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से इन दोनों के संबंध में भी जल्द ही जांच की प्रक्रिया चलाए जाने की बात कही गई है । प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा । प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो दोनों के खिलाफ गोरखपुर में मुकदमा दर्ज होने की संभावना भी हो सकती है । प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा है कि एंबुलेंस सेवा में कथित अनियमितताओं को लेकर जल्द ही संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा जाएगा । प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग की जाएगी । प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता के अनुसार, गोरखपुर में एंबुलेंस सेवा से जुड़े शैलेश त्रिपाठी और सोनू शर्मा के संबंध में भी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष भेजी जाएंगी । प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर मामले को जिला स्तर से लेकर लखनऊ स्तर के संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा । अन्य मीडिया के माध्यम से भी कई बार एंबुलेंस सेवा में कथित अनियमितताओं से जुड़े आरोप सामने लाए गए हैं । प्रदेश प्रभारी – उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि इन मामलों का अभी तक अपेक्षित संज्ञान नहीं लिया गया है, लेकिन जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने की उम्मीद है । फिलहाल पूरे मामले में संबंधित विभाग और कंपनी की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फर्जी एंट्री, किलोमीटर और केस के आरोपों में कितनी सत्यता है । यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है ।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



