सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप पर कार्रवाई का इंतजार !
उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर
22 सितम्बर 2026 : विकास खंड इटवा की ग्राम पंचायत रसूलपुर से जुड़ी शिकायत में जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक जांच पूरी न होने और उचित कार्रवाई नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी रामवृक्ष गुप्ता पुत्र श्री कप्तान ने 10 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान के स्थान पर महेश मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराकर फर्जी तरीके से बैठकों के आयोजन, ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर एवं ओटीपी के माध्यम से सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। शिकायत के साथ प्रस्तुत शपथपत्र में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इंटरलॉकिंग, मिट्टी कार्य, सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि संबंधित मोबाइल नंबर से कभी प्रधान और कभी प्रधान प्रतिनिधि बनकर ओटीपी प्राप्त किया गया तथा ग्राम पंचायत रसूलपुर के विकास कार्यों के लिए सचिव से मिली धनराशि में अनियमितता की गई। शिकायतकर्ता ने मामले की प्रत्येक बिंदु पर जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उपायुक्त श्रम रोजगार, सिद्धार्थनगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए नियमानुसार जांच कर अपनी सुस्पष्ट आख्या 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। कार्यालय ज्ञाप में शिकायत से संबंधित ग्राम सभा की बैठक की कार्यवाही, मनरेगा के स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट, मस्टररोल तथा फोटोग्राफ आदि अभिलेख भी संलग्न किए जाने का उल्लेख है। इसके बावजूद शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी निर्धारित समय में न तो जांच कराई गई और न ही मामले में कोई उचित कार्रवाई हुई। इससे शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में तत्काल जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


