छात्र-छात्राओं एवं संभावित प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया !

उत्तर प्रदेश : SVT काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)

21 सितंबर 2026 : राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कोतवाली आई.टी.आई. पुलिस द्वारा कॉलेज प्रशासन, छात्र-छात्राओं एवं संभावित प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कॉलेज परिसर तथा आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आदर्श चुनाव आचार संहिता और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। छात्र-छात्राओं व संभावित प्रत्याशियों को निम्न बातों से निर्देशित किया गया। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग, नारेबाजी अथवा विवाद से बचें। परिसर अथवा मुख्य मार्गों पर वाहनों के काफिले निकालने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने, स्टंट करने अथवा हूटर/सायरन बजाने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। कॉलेज की संपत्ति को नुकसान न पहुँचाएं और केवल निर्धारित स्थानों पर ही प्रचार सामग्री का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि या असामाजिक तत्वों की उपस्थिति पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने या आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में प्राचार्या प्रो. सुमिता, चुनाव प्रभारी (राधे हरी महाविद्यालय),छात्र-छात्राएं व संभावित प्रत्याशीगण उपस्थित रहे।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts