उत्तर प्रदेश : महराजगंज
19 सितम्बर 2026 : प्रशासन की ओर से मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिए जाने के एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सहायता राशि नहीं मिलने से भारतीय किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वहीं, किसान नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित अमर्यादित गाली-गलौज के मामले में कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसी क्रम में भारतीय किसान संघर्ष समिति की महिला जिलाध्यक्ष सोनी भारती एवं ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मृतक परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा योगेंद्र कुमार राय के कथित अमर्यादित व्यवहार के मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराया जाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। साथ ही संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन को अपने लिखित आश्वासन का पालन करते हुए मृतक परिजनों की आर्थिक मदद जल्द उपलब्ध करानी चाहिए। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सीमा देवी, रेखा यादव, वेदव्यास, श्रीचंद, प्रहलाद गुप्ता, सावित्री देवी, शांति देवी, अनीता देवी, रीता देवी, सैयद जावेद, मीरा देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय किसान संघर्ष समिति ने कहा कि मृतक परिजनों को न्याय एवं आर्थिक सहायता दिलाने तथा कथित अमर्यादित गाली-गलौज के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।लिखित आश्वासन के एक माह बाद भी नहीं मिली आर्थिक सहायता, किसान संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
मृतक परिजनों को तत्काल सहायता और अमर्यादित व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग:-
निचलौल (महराजगंज)। प्रशासन की ओर से मृतक परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिए जाने के एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सहायता राशि नहीं मिलने से भारतीय किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वहीं, किसान नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित अमर्यादित गाली-गलौज के मामले में कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसी क्रम में भारतीय किसान संघर्ष समिति की महिला जिलाध्यक्ष सोनी भारती एवं ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मृतक परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा योगेंद्र कुमार राय के कथित अमर्यादित व्यवहार के मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराया जाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। साथ ही संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन को अपने लिखित आश्वासन का पालन करते हुए मृतक परिजनों की आर्थिक मदद जल्द उपलब्ध करानी चाहिए। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सीमा देवी, रेखा यादव, वेदव्यास, श्रीचंद, प्रहलाद गुप्ता, सावित्री देवी, शांति देवी, अनीता देवी, रीता देवी, सैयद जावेद, मीरा देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय किसान संघर्ष समिति ने कहा कि मृतक परिजनों को न्याय एवं आर्थिक सहायता दिलाने तथा कथित अमर्यादित गाली-गलौज के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



