उत्तर प्रदेश : महराजगंज
19 सितम्बर 2026 : पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने 19 सितंबर को मनिकौरा चौराहा अंडरपास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद:-
पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को मृतक जिसान अपने दोस्त सब्बीर अहमद की समरधीरा स्थित दुकान ‘राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर’ पर बकाया पैसे मांगने गया था। इसी दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर जिसान और सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल व अमन के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सब्बीर अहमद ने जिसान को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जिसान को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 223/2026 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, घायल की मृत्यु के बाद मुकदमे में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद कर ली गई| है। पुलिस ने बताया कि बरामद .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल सब्बीर अहमद के कब्जे से मिली है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. सब्बीर अहमद पुत्र हबीब, निवासी परसोहिया, थाना पुरन्दरपुर — उम्र करीब 19 वर्ष।
2. प्रदीप जायसवाल पुत्र देवीचरण, निवासी समरधीरा टोला पकरडीहा, थाना पुरन्दरपुर — उम्र करीब 21 वर्ष।
3. अमन पुत्र छेदीलाल, निवासी परसोहिया, थाना पुरन्दरपुर — उम्र करीब 19 वर्ष।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



