उत्तर प्रदेश : महराजगंज
19 सितम्बर 2026 : जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील नौतनवा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवा एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित संयुक्त मामलों में अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने तथा समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी करते हुए समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



