थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क को मिली बड़ी सफलता, ठगे गए ₹98000/- आवेदिका को कराए गए वापस !

उत्तर प्रदेश : बलिया

18 सितंबर 2026 : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रसड़ा श्री रजनीश कुमार यादव एवं थानाध्यक्ष नगरा श्री संजय कुमार के कुशल नेतृत्व में, थाना नगरा की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित तकनीकी कार्यवाही करते हुए आवेदिका के साथ हुई ₹98000/- की साइबर ठगी का शत-प्रतिशत पैसा सकुशल वापस कराया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

उल्लेखनीय है कि दिनांक-26.08.2026 को आवेदिका समा प्रवीन पत्नी शेख अतिउल्लाह ग्राम परसरा जुड़न, थाना नगरा, जनपद बलिया द्वारा NCRP पोर्टल पर एक शिकायत (शिकायत संख्या- 33108260222346) दर्ज कराई गई थी। साइबर ठगों द्वारा आवेदिका के फोन को हैक करके धोखाधड़ी से यूपीआई (UPI) के माध्यम से ₹98000/- की धनराशि स्थानांतरित करा ली गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही थाना नगरा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 संदीप कुमार और उनकी टीम द्वारा तत्काल तकनीकी विश्लेषण करते हुए लेयर एक के खाता धारक के खाते का विवरण धारा 94 बीएनएसएस के द्वारा मंगवाया गया तो ज्ञात हुआ कि खाता धारक उत्तराखंड का निवासी था। देरी न करते हुए उत्तराखंड पुलिस थाना फूलभट्टा से संम्पर्क किया गया। उत्तराखंड पुलिस के द्वारा फ्राड किये हुए व्यक्ति से ₹98000/- रुपये को बरामद किया गया। सूचना मिलने पर आवेदिका को सूचित किया गया । आवेदिका स्वंय उत्तराखंड जाकर रुपये को प्राप्त की । अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर आवेदिका द्वारा बलिया पुलिस एवं विशेष रूप से थाना नगरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम (थाना नगरा, बलिया):-

1. उ0नि0 श्री संदीप कुमार (साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी) थाना नगरा जनपद बलिया|
2. का0 विजेंद्र यादव थाना नगरा जनपद बलिया|
3. का0 मनीष कुमार थाना नगरा जनपद बलिया|
4. का0 दिवाकर गुप्ता थाना नगरा जनपद बलिया|
5. म0का0 नेहा सिंह थाना नगरा जनपद बलिया|

तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts