अवैध मीट की दुकानें सीज, दो गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

15 सितंबर 2026 : थाना निचलौल क्षेत्र के मियां मोहल्ले में चिकन/मीट की दुकान को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की मीट की दुकानें अवैध पाए जाने पर पुलिस ने उन्हें सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को मियां मोहल्ले में इम्तेयाज पुत्र मुन्ना और गोलू उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मेहबूब के बीच चिकन/मीट की दुकान को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान इम्तेयाज ने चिकन काटने वाले चाकू से गोलू पर वार किया। वार गोलू को न लगकर वहां से गुजर रहे मारवाड़ी मोहल्ला निवासी हरिओम अग्रवाल को लग गया, जिससे वह घायल हो गए। मामले में अजय अग्रवाल की तहरीर पर निचलौल थाने में मु0अ0सं0 249/2026 के तहत धारा 118(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की मीट की दुकानें अवैध पाए जाने पर उन्हें सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इम्तेयाज पुत्र मुन्ना तथा गोलू उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मेहबूब, दोनों निवासी मियां मोहल्ला, निचलौल के रूप में हुई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts