अजय यादव के जन्मदिन पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

15 सितंबर 2026 : जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी एवं समाजसेवी अजय यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेमरा महाराज, फरेंदा में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अजय यादव ने चौधरी शिवेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दंगल में हनुमानगढ़ी से पहुंचे पहलवान केशव बाबा सहित विजय यादव उर्फ गादे पहलवान, जितेंद्र पहलवान, सतीश पहलवान, रविंद्र पहलवान समेत कई पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पहलवानों के शानदार मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधान प्रत्याशी एवं समाजसेवी करमचंद यादव, निजी सहयोगी एवं समाजसेवी अम्बरीष राव उर्फ लल्लन, समाजसेवी रमाशंकर मौर्य, युवा समाजसेवी आशीष गुप्ता, करुणेश उपाध्याय, विकास यादव, सोनू कन्नौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत चौधरी, कृष्ण गुप्ता, विष्णु गुप्ता, कपिल देव यादव, उपेंद्र यादव, कृष्ण यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक अजय यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, पहलवानों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts