कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किया प्रशासनिक फेरबदल !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
15 सितंबर 2026 : जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनकी नवीन तैनाती की है। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित अधिकारियों में म0उ0नि0 नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, थाना कोतवाली बनाया गया है। उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से रूपेश पाल को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, थाना भिटौली तथा अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल भेजा गया है। इसी क्रम में निचलौल से मधुकर सिंह को चौकी प्रभारी खुटहाँ और देवेन्द्र दुबे को चौकी प्रभारी मुजुरी, थाना पनियरा बनाया गया है। फरेंदा से गोविन्दर यादव को चौकी प्रभारी शिकारपुर, थाना भिटौली तथा अनिश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी परतावल, थाना श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी मिली है। ठूठीबारी से अजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, थाना नौतनवां तथा सिंदुरिया से संदीप कुमार चौधरी को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, थाना पुरन्दरपुर बनाया गया है। वहीं शोभा यादव को वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोल्हुई, रमेश पुरी को वरिष्ठ उप निरीक्षक पुरन्दरपुर तथा रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उप निरीक्षक निचलौल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रमेश वरुण को थाना कोल्हुई, राकेश कुमार को थाना पुरन्दरपुर, छोटेलाल को थाना परसामलिक तथा रोहित यादव और अशोक गिरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। आलोक कुमार राय को थाना ठूठीबारी और संजय सिंह को थाना सिंदुरिया में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को अपने नवीन दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



