सात थानाध्यक्ष बदले, धर्मेंद्र कुमार सिंह बने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
15 सितम्बर 2026 : जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत एक निरीक्षक समेत कुल आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें सात थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा के प्रभारी निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल से हटाकर थानाध्यक्ष घुघली की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में आलोक कुमार सिंह को चौकी प्रभारी मिठौरा, थाना सिंदुरिया से थानाध्यक्ष कोल्हुई बनाया गया है। कोल्हुई के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष पनियरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूरज कुमार, जो घुघली के थानाध्यक्ष थे, को थाना नौतनवा भेजा गया है। वहीं विशाल कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष सिंदुरिया, को थानाध्यक्ष सोनौली बनाया गया है। इसके अलावा महेन्द्र कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष सोनौली, को थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा तथा अनूप तिवारी, थाना ठूठीबारी, को थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा जनसुरक्षा को प्रभावी बनाने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था में आवश्यक सुधार करना बताया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नवीन दायित्वों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



