सीमा पर 470 पीस अफजाल हुक्का मसाला बरामद, तस्कर बोरी फेंककर नेपाल की ओर फरार, SSB व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

14 सितंबर 2026 : भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान बड़ी मात्रा में हुक्का मसाला बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान तस्कर सुरक्षा बलों को देखकर बोरी को नो मैन्स लैंड के समीप पानी में फेंककर नेपाल की ओर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को करीब 2:10 बजे समवाय आसूचना कार्मिक से सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 498 के पास भारत की ओर से खेत के रास्ते कुछ लोग बोरी लेकर नेपाल जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही औरहवा ओपी पार्टी एवं स्थानीय पुलिस गश्ती दल को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। गश्ती दल जब सीमा स्तंभ संख्या 498 के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति सिर पर बोरी लेकर सीमा के निकट पहुंच चुका था। पुलिस एवं SSB टीम को पीछे से आता देखकर वह बोरी को नो मैन्स लैंड के समीप पानी में फेंककर नेपाल की ओर भाग गया। अंधेरे/भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर आरोपी फरार हो गया, जिसके कारण मौके से कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। संयुक्त टीम ने मौके पर फेंकी गई बोरी की जांच की तो उसमें 02 कार्टून में कुल 47 पैकेट Afzal (अफजाल) हुक्का मसाला मिंट फ्लेवर बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट में 10 पीस के हिसाब से कुल 470 पीस हुक्का मसाला पाया गया। बरामद सामान को संयुक्त दल ने करीब 2:45 बजे नियमानुसार जब्त कर लिया। बरामद सामान की सुपुर्दगी की कार्रवाई प्रक्रियाधीन बताई गई है। कार्रवाई की जानकारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, ‘ए’ समवाय प्रभारी पतलावा, 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा दी गई।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts