बृजमनगंज पुलिस शिनाख्त में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
14 सितंबर 2026 : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया टोला (हरपुर) के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार 12 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे हुआ। स्थानीय पुलिस के मुताबिक युवक ट्रेन संख्या 15132 की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बृजमनगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज जिला मर्चरी हाउस भेज दिया गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में मृतक के फोटो एवं हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों से भी शव की तस्वीर दिखाकर पहचान कराने में सहयोग लिया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



