एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — युवती की हत्या के मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद !

उत्तराखण्ड : SVT काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)

13 सितंबर 2026 : शातिर अभियुक्तों ने घटना के बाद फर्श पर पड़े खून के धब्बों को मिटाने का किया था प्रयास। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 नामजद अभियुक्तों को दबोचा, पुलिस टीम ने अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले रास्ते पर राधास्वामी सत्संग के पास से तीनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्त साजिद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध तमंचा एवं 01 खोखा कारतूस बरामद। घटना के बाद तीनों अभियुक्त फरार होने की फिराक में थे, पुलिस ने धर दबोचे।

घटना का विवरण:-

दिनांक 10.09.2026 को महुआखेड़ागंज क्षेत्र में युवती मेहविश की गोली लगने से मृत्यु होने की घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में शिकायतकर्ता फईम हुसैन पुत्र स्व0 फरियाद हुसैन निवासी महुआखेड़ागंज, काशीपुर, थाना आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा दिनांक 11.09.2026 को कोतवाली आईटीआई में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई में मु0 FIR संख्या 286/26, धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय ने घटना के त्वरित अनावरण के दिए थे कड़े निर्देश तथा कोतवाली आईटीआई पर पुलिस टीम का किया था गठन गठित पुलिस टीमों द्वारा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश एवं सुरागरसी – पतारसी की जा रही थी।

गिरफ्तारी की कार्रवाई:-

दिनांक 12.09.2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम चौकी पैगा क्षेत्र में अभियुक्तों की तलाश एवं विवेचनात्मक कार्रवाई हेतु रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले रास्ते पर राधास्वामी सत्संग के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके से 03 नामजद अभियुक्तों साजिद, फिजा एवं सबीना को अंतर्गत धारा 105/91(2) ,238 BNS व 3/25 ARMS ACT में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त साजिद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 12 बोर एवं 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा:-

पूछताछ में अभियुक्त साजिद ने बताया कि उसके पास मौजूद 12 बोर का तमंचा करीब 06 माह पूर्व महुवाखेड़ा निवासी जमील से लिया गया था। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि घटना के दौरान साजिद की छोटी बेटी एवं मेहविश की आपस में छीनाझपटी हुई जिसमें साजिद की छोटी बेटी से गोली चल गई जो मेहविश को लगी ,और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद अभियुक्त साजिद एवं उसकी पुत्री फिजा द्वारा मौके पर फर्श पर पड़े खून के धब्बों को मिटाने का प्रयास किया गया और साजिद द्वारा मृतका के शव को अपने घर से हटाकर मृतका के घर पर शव को पहुँचाकर घटनास्थल बदला गया था । इसके बाद तीनों अभियुक्त मौके से फरार होने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1. साजिद पुत्र जुम्मा, उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मड़ैया देवी, महुआखेड़ागंज, थाना आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर।
2. सबीना पुत्री साजिद, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मड़ैया देवी, महुआखेड़ागंज, थाना आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर।
3. फिजा पुत्री साजिद, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मड़ैया देवी, महुआखेड़ागंज, थाना आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर।

बरामदगी:-

01 अवैध तमंचा 12 बोर|
01 खोखा कारतूस 12 बोर|

पुलिस टीम:-

1. श्री मोहन चंद्र पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई|
2. श्री विक्रम सिंह धामी, प्रभारी चौकी पैगा|
3. अ0उ0नि0 दीपक चौहान|
4. कानि0 1108 हरीश नेगी|
5. कानि0 174 जगदीश दुगताल|
6. म0कानि0 1055 राधा गोस्वामी|
7. कानि0 492 धर्मेन्द्र भारती|

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts