लगातार फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
28 अगस्त 2026 : दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुरंदरपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश की प्रति नोटिस के रूप में मकान के दरवाजे पर चस्पा की तथा ग्रामीणों के बीच सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई। पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को ग्राम मुड़ीला निवासी एक महिला की तहरीर के आधार पर विशाल यादव पुत्र परमानंद यादव, निवासी सिंहपुर थरौली, थाना पुरंदरपुर के खिलाफ दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 351(3) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के न्यायालय ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 28 अगस्त 2026 को थाना पुरंदरपुर पुलिस और आईजीआरएस सेल की संयुक्त टीम अभियुक्त के गृह स्थान सिंहपुर थरौली पहुंची। पुलिस ने अभियुक्त के मकान के दरवाजे पर न्यायालय के आदेश की प्रति चस्पा की। साथ ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई और ढोल-मुनादी एवं सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



