कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता को पुलिस थाने ले जाने का वीडियो वायरल !

धक्का देने और गाली-गलौज के आरोप, शांति भंग में कार्रवाई की चर्चा; पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

20 अगस्त 2026 : निचलौल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे सिसवा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता को पुलिस द्वारा थाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी राजू कुमार गुप्ता को पकड़कर थाने ले जाते और कथित तौर पर धक्का देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज की आवाज सुनाई देने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने राजू कुमार गुप्ता के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया है। हालांकि, कार्रवाई के कारणों और वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हादसे के बाद सड़क पर उतरे थे परिजन बताया गया कि निचलौल थाना क्षेत्र के दमकी स्थित भारत गैस गोदाम के समीप बीती रात डंपर की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मुआवजे और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर NH-730S बरोहिया रोड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य कराया गया। इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता भी मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा थाने ले जाने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है। बयान सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि राजू कुमार गुप्ता को किन परिस्थितियों में थाने ले जाया गया और कार्रवाई का वास्तविक आधार क्या था।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts