नाग पंचमी की खुशी मातम में बदली, पोखरे में डूबे युवक की तलाश जारी !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

18 अगस्त 2026 : सिंदुरिया नाग पंचमी के पर्व पर परदेस से घर लौटे एक युवक के पोखरे में डूबने की सूचना से लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में हड़कंप मच गया। सोमवार को थाना सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कोर्ट में करीब 32 वर्षीय बबलू चौधरी पुत्र विसुन चौधरी के पोखरे में डूबने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। परिजनों के मुताबिक बबलू चौधरी नाग पंचमी के दिन ही परदेस से अपने घर लौटे थे। उनके घर पहुंचने से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर बाद पोखरे में डूबने की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय मछुआरों ने करीब चार घंटे तक पोखरे में युवक की तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दी है। गोताखोरों के पहुंचने के बाद आवश्यक उपकरणों की मदद से पोखरे में सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। बताया गया कि बबलू की पत्नी अपनी मां के घर गई थीं। इसी दौरान उन्हें पति के पोखरे में डूबने की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। बबलू के छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम और चिंता का माहौल बना हुआ है। तलाशी अभियान में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीण और मछुआरे भी जुटे रहे। अभियान में पीसी निसार अहमद, प्रिंस चौधरी, कृष यादव, राजू, सुमित चौहान, अजय और सागरबाड़ी समेत अन्य लोग शामिल रहे। थानाध्यक्ष सिंदुरिया ने बताया कि गोताखोरों को सूचना दी गई है। उनके पहुंचने के बाद विशेष उपकरणों की मदद से पोखरे में युवक की तलाश कराई जाएगी। फिलहाल युवक के डूबने की आशंका के बीच तलाशी अभियान जारी है। शव बरामद होने तक मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts