दिव्या पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

17 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिव्या पब्लिक स्कूल, आईटीएम महाराजगंज में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री संतोष श्रीवास्तव, डायरेक्टर डॉ. आरपी सिंह, डिप्टी डायरेक्टर श्री डीके सिंह, डीन श्री अमित मिश्रा एवं फाइनेंस डायरेक्टर श्री अरविंद वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीन श्री अमित मिश्रा ने विद्यार्थियों को देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर अपने ज्ञान एवं प्रतिभा को देश की उन्नति के लिए समर्पित करने का संकल्प दिलाया। डिप्टी डायरेक्टर श्री डीके सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान तथा उसमें निहित स्वतंत्रता के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व को समझने और उसके प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी।डायरेक्टर डॉ. आरपी सिंह ने बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत करते हुए युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कार्यकारिणी निदेशक श्री संतोष श्रीवास्तव ने भारत की सदियों पुरानी गुलामी और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए कर्मठता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवनीश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से भारत को अपने हृदय में सर्वोच्च स्थान देते हुए अनुशासित, जिम्मेदार एवं श्रेष्ठ नागरिक बनने की अपील की। उन्होंने भगवान श्रीराम के कथन “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” का उल्लेख करते हुए जन्मभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ मानने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती शैल श्रीवास्तव, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री उमेश द्विवेदी, कोऑर्डिनेटर श्री जितेंद्र सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts