उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
17 अगस्त 2026 :एसपी सिटी निमिष पाटिल की सीधी चेतावनी: ‘व्यापार के नाम पर मौत बांटने वालों पर गिरेगी कानून की गाज अब बख्शे नहीं जाएंगे मुनाफाखोर’—खाकी का सख्त रुख, हर मासूम की सुरक्षा का लिया जिम्मा अफसरों के कड़े तेवर से कांपे गुनाहगार: खूनी डोर के खिलाफ तिवारीपुर में पुलिस की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक कातिल डोर पर खाकी का कड़ा प्रहार: दीवार पर टंगे पम्प्लेट नहीं, ये मासूमों की जिंदगी की गुहार हैं| जब हाथ जोड़कर पुलिस ने मांगी जिंदगी: ‘अपने शौक के लिए मत बहाओ किसी बेकसूर का खून आसमान में उड़ती पतंग की डोर जब किसी मासूम की सांसों को छिन्न-भिन्न कर दे, तो वह शौक नहीं, कत्ल बन जाता है! खूनी चाइनीज मांझे के खौफनाक जाल को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तिवारीपुर की गलियों में पुलिस का वो सख्त और भावुक अवतार देखने को मिला, जिसने मुनाफाखोरों की रूह कंपा दी और आम जनता की आंखें नम कर दीं। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की सख्त चेतावनी और एसपी सिटी निमिष पाटिल के सीधे कड़े निर्देशों पर तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में एक ज़बरदस्त ‘सर्च एंड अवेयरनेस’ ऑपरेशन चलाया गया। खाकी ने साफ संदेश दे दिया है मौत का सामान बेचने वालों पर कानून का ऐसा हथौड़ा चलेगा कि सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिलेगी! डोमिनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक कुमार जब भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे, तो नजारा देखने लायक था। एक तरफ जहां चाइनीज मांझा छुपाकर बेचने वाले दुकानदारों के पसीने छूट रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आम जनता के बीच उम्मीद की एक नई किरण जाग उठी। घर-घर और दुकान-दुकान चस्पा हुए ‘चेतावनी पम्प्लेट’: चौकी प्रभारी ने खुद अपने हाथों से जगह-जगह चेतावनी और जागरूकता के पोस्टर चिपकाए। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी चेतवानी देते हुए और नागरिकों से हाथ जोड़कर कहा—”जरा सोचिए, अगर उस पतंग की धारदार डोर से आपके अपने बच्चे की गर्दन कट जाए तो क्या बीतेगी? अपनी चंद पलों की खुशी या व्यापार के लालच में किसी के घर का चिराग मत बुझाओ।”तिवारीपुर पुलिस की इस खौफनाक चेकिंग और दिल छू लेने वाली अपील ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि चेकिंग अभियान सिर्फ दिखावा नहीं है—अगर कोई भी चाइनीज मांझा बेचता या इसका इस्तेमाल करता पाया गया, तो उस पर ऐसी कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी। यह पम्प्लेट सिर्फ दीवार पर चिपका कागज नहीं, बल्कि हर उस मासूम बच्चे और बेजुबान परिंदे की जिंदगी की गारंटी है जो इस आसमान में बेखौफ उड़ना चाहता है।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



