आनंद हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शिवेंद्र सिंह चौधरी ने किया ध्वजारोहण !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

15 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फरेंदा स्थित आनंद हॉस्पिटल में देशभक्ति और उत्साह के साथ 15 अगस्त 2026 का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। समारोह में 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शिवेंद्र सिंह चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, चिकित्सक डॉ. बी.आर. शर्मा, अस्पताल के स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को सलामी दी तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। समारोह को संबोधित करते हुए शिवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts