गोरखपुर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

15 अगस्त 2026 : एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया ध्वजारोहण; उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित, गोरखपुर 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को जनपद गोरखपुर स्थित पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने गरिमामय वातावरण के बीच ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित सभी अधिकारियों व जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राष्ट्र की रक्षा, एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शहीदों के त्याग, अदम्य साहस और बलिदान को याद दिलाते हुए सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। एसएसपी ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों व जवानों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। अपने कर्तव्यों के प्रति उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस समारोह में पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), पुलिस अधीक्षक (अपराध), सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी (लाइन्स), क्षेत्राधिकारी (कोतवाली), क्षेत्राधिकारी (गोरखनाथ), क्षेत्राधिकारी (कैण्ट) सहित जनपद के कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts