पत्नी से विवाद के बाद नदी में कूदा व्यक्ति, पुलिस-PAC ने बचाई जान !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

15 अगस्त 2026 : पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगाने वाले एक व्यक्ति की राजघाट पुलिस और 26वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए जान बचा ली। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस टीम ने नदी में डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी मिलते ही राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। चौकी प्रभारी पाण्डेयहाता योगेंद्र पांडेय और चौकी प्रभारी टीपी नगर संजय चंदेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उपनिरीक्षक मृत्युंजय राय, आरक्षी सूरज गुप्ता और आरक्षी आशीष मौर्य ने 26वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल के जवानों के साथ मिलकर नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने आत्महत्या के उद्देश्य से नदी में छलांग लगा दी थी। समय रहते पुलिस और पीएसी की टीम के पहुंचने से उसकी जान बच गई। इस रेस्क्यू अभियान में राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के निर्देशन में चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय, चौकी प्रभारी संजय चंदेल, उपनिरीक्षक मृत्युंजय राय, आरक्षी सूरज गुप्ता और आरक्षी आशीष मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पारिवारिक विवाद के बाद उठाया गया एक आत्मघाती कदम जिंदगी पर भारी पड़ सकता था, लेकिन पुलिस और पीएसी की तत्परता ने एक व्यक्ति की जान बचा ली।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ते की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts