उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी
14 अगस्त 2026 : बेहजम खीरी, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से युवाओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अंकित शुक्ला ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइकों पर सवार होकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत अमघट से किया गया। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारों के साथ निकली यह यात्रा पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा अमघट से प्रारंभ होकर लालहपुर तिराहे से गुजरते हुए पैला बाजार तक पहुंची। इस दौरान युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। पैला ग्राम पंचायत पहुंचने पर युवाओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पैला बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। तिरंगा यात्रा में बेहजम मंडल अध्यक्ष छोटू शुक्ला, अमघट के पूर्व प्रधान हरे राम मिश्रा, नवनीत वर्मा, अतुल कुमार, सूरज अवस्थी सहित क्षेत्र के अनेक युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला तथा तिरंगा यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार किया।
मण्डल प्रभारी लखनऊ नवनीत कुमार की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



