मेडिकल स्टोर संचालक से वसूली करते हुए पुलिस ने कार समेत पकड़ा !

उत्तर प्रदेश : SVT अमेठी

13 अगस्त 2026 : गौरीगंज कोतवाली पुलिस ने फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में रायबरेली निवासी तीन युवकों समेत कार चालक को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से वसूली की रकम, फर्जी मीडिया माइक आईडी और आईकार्ड बरामद होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गौरीगंज-सुलतानपुर मार्ग पर पांडेपुर तिराहे के पास स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर शाम को कार सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताते हुए दुकान की जांच शुरू कर दी और संचालक से रुपये की मांग की। कथित जांच के नाम पर दबाव बनाए जाने पर संचालक ने एक हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। रुपये देने के बाद संचालक को युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ। उसने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर जानकारी ली तो मामला संदिग्ध निकला। इसके बाद संचालक ने कार का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सक्रिय हुई गौरीगंज पुलिस ने तीनों युवकों और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रत्नेश शर्मा, बृजेश पासवान और अशोक निवासी रायबरेली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में चार से पांच मेडिकल स्टोर संचालकों से इसी तरह हजारों रुपये वसूलने की बात बताई है। इस संबंध में गौरीगंज कोतवाली इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि तीन युवकों और कार चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके पास से वसूली की रकम, फर्जी मीडिया माइक आईडी और आईकार्ड बरामद हुए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts