उत्तर प्रदेश : महराजगंज
13 अगस्त 2026 : नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 11 भुन्डी निवासी गंगासागर वर्मा उर्फ सोनू ने स्थानीय पुलिस और जिले के अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी पर परिवार की जमा-पूंजी और मकान हड़पने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले में बुजुर्ग मां और दो मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनके पिता के नाम बैंक में करीब 51 लाख रुपये से अधिक की एफडी थी। आरोप है कि उनकी पत्नी ने पिता को प्रभावित कर एफडी में खुद को नॉमिनी बनवा लिया। साथ ही जिस मकान में परिवार रह रहा है, उसका हिब्बानामा (दान-पत्र) भी कराया गया, जिसमें दो नाबालिग बच्चों का नाम और पत्नी को संरक्षिका बताया गया है। गंगासागर का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ने बिना परिवार को जानकारी दिए बैंक में जमा एफडी तुड़वाकर रकम निकाल ली। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पत्नी मायके चली गई। अब आरोप है कि वह उस मकान को भी बेचने की तैयारी कर रही है, जिसमें शिकायतकर्ता अपने दो नाबालिग बच्चों और बुजुर्ग मां के साथ रह रहे हैं।
तीन बेटों की मौत का दर्द, अब आशियाना बचाने की चिंता:-
इस पूरे मामले में सबसे मार्मिक स्थिति बुजुर्ग मां की बताई जा रही है। परिवार के अनुसार, उनकी कोख से जन्मे चार बेटों में से तीन की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उनका इकलौता जीवित बेटा ही उनका सहारा है। तीन बेटों की मौत का दर्द झेल चुकी बुजुर्ग मां अब अपने सिर से छत और परिवार की जमा-पूंजी छिनने के आरोप से टूट गई हैं। परिवार का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद बहू मायके चली गई, लेकिन इसके बाद संपत्ति और बैंक में जमा रकम को लेकर विवाद और गहरा गया। शिकायतकर्ता पक्ष ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लगाई न्याय की गुहार:-
शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले को लेकर कई बार स्थानीय कोतवाली और अधिकारियों के यहां शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित राहत नहीं मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और परिवार के आशियाने को बचाने की मांग की गई है। हालांकि, परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संपत्ति के हिब्बानामा, एफडी और बैंक खाते से संबंधित दस्तावेजों तथा अन्य आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री स्तर से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





