45 दिन में उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

11 अगस्त 2026 : कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी स्थित पेट्रोल पंप के बगल से कुसहाँ की ओर जाने वाली करीब 500 मीटर लंबी सड़क निर्माण के महज 45 दिन बाद ही जगह-जगह टूटने लगी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासी दिनेश चंद्र मिश्र ने सड़क की खराब हालत पर गंभीर चिंता जताते हुए निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लाखों रुपये की लागत से तैयार कराई गई सड़क इतनी कम अवधि में क्षतिग्रस्त होने लगी है, जो निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करती है। दिनेश चंद्र मिश्र ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और यदि निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत के रूप में रखने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद गिट्टियां उखड़ने से आवागमन में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की जरूरत है। अब देखना यह है कि शिकायत के बाद संबंधित विभाग सड़क की गुणवत्ता की जांच कब कराता है और जांच में निर्माण कार्य में खामी मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। 45 दिन में सड़क उखड़ने के मामले ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts