सरकारी स्कूल में बच्चों से सामान उतरवाने का वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

7 अगस्त 2026 : आनंद नगर महराजगंज फरेंदा क्षेत्र स्थित सेठ पूरनमल जूनियर हाई स्कूल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों को एक वाहन से सामान उतारते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सरकारी विद्यालयों में बच्चों से इस प्रकार का कार्य कराए जाने को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो सही पाया जाता है, तो विद्यालय परिसर में बच्चों से इस प्रकार का कार्य कराना गंभीर विषय है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले की जानकारी लेने के लिए मीडिया टीम विद्यालय पहुंची। वहां विद्यालय के प्रबंधक विजयपथ सिंह से मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इस दौरान विद्यालय में मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जिनकी पहचान राजेश और संतोष के रूप में बताई गई, ने मीडिया कर्मियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन अथवा बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब लोगों की निगाहें बेसिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पर हैं कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाती है या नहीं।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts