फरेंदा पुलिस ने चोरी की सोने की चेन समेत अन्य सामान किया बरामद, त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालुओं में राहत !
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
4 अगस्त 2026 : फरेंदा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध गोपलापुर मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी किए जाने के मामले का फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों अभियोगों में नामजद कुल छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, गोपलापुर मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत फरेंदा थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों से जुटाए गए साक्ष्यों तथा उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ताओं की तलाशी के दौरान चोरी की गई सोने की चेन और अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी गिरफ्तार महिलाओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरेंदा पुलिस ने बताया कि धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है। ऐसे स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। गोपलापुर मंदिर में चेन चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा होने और छह महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



