विधायक अरविंद सिंह ने अंतिम संस्कार में दिया कंधा, बोले- दोषियों को हर हाल में मिलेगी सख्त सजा !

उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर
2 अगस्त 2026 : कांट क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव निवासी गौतम मौर्य की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने वारदात की भयावहता उजागर कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपित समीर इदरीसी ने गौतम पर चाकू से कुल 18 वार किए। इनमें नौ वार सिर और गर्दन पर तथा चार वार कंधे पर किए गए, जबकि अन्य वार पेट और पीठ पर थे। कई घाव इतने गहरे थे कि गौतम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने गौतम को संभलने या बचाव का कोई मौका नहीं दिया। लगातार किए गए ताबड़तोड़ हमलों से साफ संकेत मिलते हैं कि वारदात पूरी तैयारी और सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। घटना के बाद भी मुख्य आरोपित समीर इदरीसी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने ग्रामीणों के सामने बेखौफ होकर हत्या करने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर गौतम की फोटो लगाकर ‘उसे मार दिया’ लिखते हुए पोस्ट भी साझा की। पुलिस अब आरोपित से रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश और उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका समेत कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। उधर, गौतम की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और परिवार सहित ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होकर संवेदनशीलता का परिचय दिया। जनपद से बाहर होने के बावजूद लौटते ही वह सीधे गौतम के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान भी वह गौतम के पिता चंद्रपाल मौर्य के साथ पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने गौतम की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में परिवार का साथ निभाया। श्मशान घाट पर उनका मौन और नम आंखें परिवार के दर्द में उनकी सहभागिता बयां कर रही थीं। विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है और इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। विधायक के इस व्यवहार की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही|
जिला क्राइम ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर थानेश्वेर सिंह की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


