गोरखपुर जोन में लागू हुआ ऑटोमैटिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम !

सॉफ्टवेयर के जरिए होगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

1 अगस्त 2026 : पुलिस विभाग में ड्यूटी आवंटन की पारंपरिक व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में गोरखपुर जोन में महत्वपूर्ण पहल की गई है। डीजी/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने बताया कि ऑटोमैटिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम को अब पूरे गोरखपुर जोन में लागू कर दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से निर्धारित की जाएगी, जिससे मैन्युअल हस्तक्षेप कम होने के साथ ही ड्यूटी आवंटन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। डीजी/एडीजी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस सिस्टम की शुरुआत जनपद बलरामपुर से प्रयोग के तौर पर की गई थी। वहां एसपी बलरामपुर विकास कुमार की तकनीकी पहल पर तैयार की गई इस व्यवस्था के सफल परिणाम सामने आने के बाद इसे गोरखपुर जोन के सभी जनपदों में लागू किया गया है| नई व्यवस्था के तहत यदि कोई पुलिसकर्मी अवकाश पर जाता है तो उसकी छुट्टी की जानकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज कर दी जाएगी। इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मी की ड्यूटी स्वतः हट जाएगी। अवकाश समाप्त होने के बाद कर्मचारी के ड्यूटी पर लौटते ही सॉफ्टवेयर के माध्यम से दोबारा उसकी ड्यूटी निर्धारित की जा सकेगी। इससे ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया सरल होने के साथ ही किसी प्रकार की गड़बड़ी या पक्षपात की संभावना भी कम होगी। उन्होंने बताया कि सिस्टम के संचालन और निगरानी के लिए दो कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया जाएगा। सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी कि किस जनपद में कितने पुलिसकर्मी किस स्थान पर और किस प्रकार की ड्यूटी में तैनात हैं। इससे पुलिस बल की तैनाती और प्रबंधन की निगरानी भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। डीजी/एडीजी मुथा अशोक जैन ने कहा कि यदि इस ऑटोमैटिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम को पूरे प्रदेश में लागू किया जाता है, तो पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सरल, प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा सकता है। उन्होंने इस नवाचार के लिए एसपी बलरामपुर विकास कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तकनीकी सोच और प्रयास से विकसित यह प्रणाली भविष्य में पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल बन सकती है। पुलिस विभाग की इस नई पहल से ड्यूटी आवंटन में समय की बचत होने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के बीच ड्यूटी का संतुलित एवं निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि तकनीक आधारित यह व्यवस्था पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts