उत्तर प्रदेश : महराजगंज
30 जुलाई 2026 : न्यायालय के आदेश के अनुपालन में महराजगंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित 110 मुकदमों में बरामद 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विधिक प्रक्रिया के तहत विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के 21 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में थाना स्तर पर दर्ज आबकारी मामलों में बरामद अवैध कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। विनिष्टीकरण से पहले शराब का विधिवत पंचनामा तैयार किया गया तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। इसके बाद थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर 811 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, नायब तहसीलदार सदर, आबकारी निरीक्षक गिरीश, थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार और हेड मोहर्रिर मनोज कुमार समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



