
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
30 जुलाई 2026 : मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर गुरुवार, 30 जुलाई को महराजगंज पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता वाहन अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को मानव तस्करी के खतरों, इसके दुष्परिणामों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता वाहन को उप जिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, एसएसबी 22वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार, मानव तस्करी रोधी थाना प्रभारी पंकज कुमार पाल, निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति निचलौल के शाखा प्रभारी फादर प्रवीण ने निचलौल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। बच्चों और अभिभावकों को मानव तस्करी के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर इसके मामलों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने जागरूकता अभियान के लिए पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। एसएसबी 22वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार ने कहा कि एसएसबी लगातार मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपने जवानों को भी प्रशिक्षित कर रही है। वहीं, निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति टीम के माध्यम से क्षेत्र में लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के शाखा प्रभारी फादर प्रवीण ने बताया कि वर्ष 2026 के मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस की थीम “Trapped Behind the Scam” है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी के संचालन में जबरन अपराध के लिए मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं को उजागर करना और लोगों को इसके प्रति सचेत करना है। मानव तस्करी रोधी थाना प्रभारी पंकज कुमार पाल ने कहा कि पीड़ितों की पहचान, सुरक्षा और सहायता के प्रयासों को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। अभियान के दौरान बाल संरक्षण कार्यकर्ताओं ने हैंडबिल वितरित कर लोगों को मानव तस्करी के खतरों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। जागरूकता वाहन निचलौल से रवाना होकर नौतनवा, सोनौली, भगवानपुर, बरगदवा बाजार, ठूठीबारी, शीतलापुर, खेसरहा, रेगहिया और मटरा होते हुए झुलनीपुर पहुंचा, जहां अभियान का समापन हुआ। अभियान में मानव तस्करी रोधी थाना महराजगंज, निचलौल, ठूठीबारी, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक और बरगदवा की मिशन शक्ति टीमों के साथ एसएसबी की 22वीं और 66वीं बटालियन के विभिन्न बीओपी के अधिकारी व सहयोगी शामिल रहे। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति की ओर से फादर प्रवीण, सिस्टर जगरानी, सिस्टर अल्बीना सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


