उत्तर प्रदेश : महराजगंज
28 जुलाई 2026 : जनपद में बच्चों को टीके से रोकी जा सकने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो विशेष टीकाकरण अभियान चलाए जाएंगे। प्रथम चरण में 03 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक विशेष Td/DPT कैच-अप टीकाकरण अभियान तथा दूसरे चरण में 18 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक खसरा-रूबेला (MR) टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने दोनों अभियानों को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। Td/DPT कैच-अप अभियान के तहत नियमित टीकाकरण या पूर्व अभियानों में किसी कारण से छूटे बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विद्यालयों एवं चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर पात्र बच्चों को टीका लगाएंगी। वहीं, 18 से 28 अगस्त तक चलने वाले MR अभियान में पात्र बच्चों को खसरा एवं रूबेला से बचाव के लिए निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। अभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है और जनपद के सभी ब्लॉकों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, खसरा एवं रूबेला जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पात्र बच्चों को निर्धारित तिथि और स्थान पर टीकाकरण अवश्य कराएं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। जिला प्रशासन ने बताया कि दोनों टीकाकरण अभियान पूर्णतः निःशुल्क हैं। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि स्वस्थ एवं सुरक्षित महराजगंज के निर्माण के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे का टीकाकरण अवश्य कराएं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


